Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रेसकोर्स के सामने भीषण हादसा, चार घायल

हादसे में कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों, दो सफाईकर्मियों और कार के दोनों सवारों को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

10 Dec 2025

रेसकोर्स के सामने भीषण हादसा, चार घायल

कोलकाता। बुधवार तड़के कोलकाता के रेसकोर्स के सामने एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। एसएसकेएम अस्पताल की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार फेरारी स्पोर्ट्स कार ने रेसकोर्स के सामने सड़क पार कर रही दो महिला सफाईकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे लैम्पपोस्ट से टकराई और करीब 700 से 800 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गई।

हादसे में कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों, दो सफाईकर्मियों और कार के दोनों सवारों को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त फेरारी में पिता और पुत्र सवार थे। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गाड़ी की रफ्तार अत्यधिक थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा, “इस घटना में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच आवश्यक है।” फेरारी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और पुलिस अब यह जानने के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेसकोर्स के सामने भीषण हादसा, चार घायल
हादसे में कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों, दो सफाईकर्मियों और कार के दोनों सवारों को एसएसकेएम अस्पताल पह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News